फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इमरजेंसी वार्ड में लगाई गई पीओएस मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए पीओएस मशीन स्थापित की गई है। शनिवार को एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने स्वयं डिजिटल भुगतान कर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब तक इमरजेंसी वार्ड में डिजिटल भुगतान की सुविधा नहीं होने से मरीजों को पर्चा बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार कैश न होने के कारण भुगतान में दिक्कत आती थी। पीओएस मशीन शुरू होने के बाद अब मरीज और उनके परिजन आसानी से डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे, जिससे इमरजेंसी सेवाओं में सुविधा और पारदर्शिता दोनों बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें