फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट सिटी पर राजनीति शुरू: Akhilesh yadav के ट्वीट ने मचाई खलबली, अजय राय ने पदयात्रा कर दिया ये बयान

Tue, 10 Jan 2023 12:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में टेंट सिटी पर राजनीति शुरू हो गई है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार की रात टेंट सिटी को लेकर ट्वीट किया। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार की रात टेंट सिटी को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की टेंट सिटी का कूड़ा-कचरा गंगा को प्रदूषित नहीं करेगा, इसे सुनिश्चित किए बिना संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वैसे कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरे का भी निरीक्षण करना जरूरी होता है। भाजपा की राजनीति में गरीब नहीं हैं। उनपर नजर भी नहीं जाती है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने अस्सी से राजघाट तक की पैदल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेताओं ने अस्सी से राजघाट तक की पैदल यात्रा
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने अस्सी से राजघाट के बीच पदयात्रा कर स्थानीय प्रशासन को उनकी कमियां बताईं। कांग्रेस नेताओं की पदयात्रा के दौरान घाटों पर कहीं गंदगी, अव्यवस्था, घाटों की दरकती सीढ़ियां और कहीं गंगा में गिरता हुआ मलजल भी नजर आया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मां गंगा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। कुछ घाटाें को छोड़कर बाकी घाटों की हालत दयनीय है। पदयात्रा का संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, विश्वनाथ कुंवर, पूनम कुंडु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें