फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिलाओं में राजनीतिक चेतना एवं शिक्षा पुस्तक का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डॉ. आंबेडकर विचार एवं विकास समिति की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को डॉ. आंबेडकर पार्क रमदत्तपुर में कार्यक्रम हुआ। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टमटा, प्रो. सतीश राय ने डॉ. परम प्रकाश की लिखी पुस्तक महिलाओं में राजनीतिक चेतना और शिक्षा का लोकार्पण किया। प्रदीप टमटा ने कहा कि देश के अंदर कट्टरवाद, धार्मिक उन्माद जैसे समाज विरोधी व्यवस्थाओं को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। बाबा साहब ने संविधान का निर्माण करके सभी वर्गों को हक और अधिकार दिया। संविधान के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व अपर जिला मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, डॉ. अश्वनी कुमार, भिक्षु विमल किर्ती महास्थिविर, बीएन राम, शैलेंद्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता कैप्टन पनधारी राम ने की। स्वागत वीएन राम और संचालन शैलेंद्र कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें