फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: तस्कर अपना रहे पशुओं की तस्करी के लिए शातिराना तरीका, टवेरा कार से बरामद किए तीन सांड

Mon, 25 Nov 2019 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
बरामद पशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं को बरामद किया है। साथ ही टवेरा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक औराई कोतवाली अंतर्गत कटका स्टेशन के पास टवेरा कार में लादकर ले जाए जा रहे तीन सांड़ो को बरामद किया। तस्कर इन सांडों को बनारस से लादकर इलाहाबाद की ओर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन प्रभारी निरीक्षक औराई अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए। कटका स्टेशन के पास घेराबंदी की और उनको कटका स्टेशन के पास पकड़ लिया।

विज्ञापन


लेकिन तस्कर वाहन और पशुओं को छोड़कर भागने में सफल रहे। बछड़ों को टवेरा से निकाल मुक्त किया गया और वाहन को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें