बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी सुनील गुप्ता के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गुप्ता को एक साल बाद रामगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने शनिवार की देर शाम बलिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
अमित के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने हल्दी थाना में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है। वहीं, एक साल बाद पुत्र को देखकर माता-पिता फफकर रो पड़े और बेटे को कलेजे से लगा लिया।
पुलिस की मानें तो अमित गांव के एक युवक पर बहलाकर भगाने का आरोप लगा रहा है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।