फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार में फंसी तीन युवतियों को कराया मुक्त

Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवदासपुर रेडलाइट एरिया में गुरुवार शाम एसीपी कैंट के नेतृत्व में मंडुआडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज की एक संस्था की निशानदेही पर छापा मारकर तीन तीन युवतियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवदासपुर के रेडलाइट एरिया में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में फंसी तीन युवतियों को मुक्त कराया। प्रयागराज की एक संस्था की निशानदेही पर एसीपी कैंट के नेतृत्व में मंडुवाडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की। इस दौरान तीन महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


प्रयागराज की संस्था फ्रीडम फर्म के पश्चिम बंगाल यूनिट के लोगों को सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों से मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।  संस्था के छह सदस्यीय दल ने पहले रेडलाइट एरिया में सुरागकशी की। इसके बाद एसीपी कैंट से संपर्क साधा।

गुरुवार शाम के समय एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह व क्राइम टीम ने रेड लाइट एरिया में छापा मारा और तीन युवतियों को मुक्त कराया। रेडलाइट एरिया में अचानक पुलिस को देख काफी भीड़ जमा हो गई। इस कृत्य में शामिल तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः संपत्ति के विवाद में चाचा और भतीजों में मारपीट और फायरिंग, तीन घायल, लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें