फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ लंका पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। इस प्रकरण में विधि विशेषज्ञों से भी मदद ली जा रही है। मुकदमे के विवेचक ने मंगलवार को कुछ विधि विशेषज्ञों से संपर्क किया। उधर, पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी करते हुए कठोर से कठोर सजा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

सुंदरपुर के बृजइंक्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल पांडेय, बजरडीहा के जिवधीपुर निवासी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल को छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया था। तीनों जिला जेल चौकाघाट में बंद है। आरोप है कि बाइक सवार तीनों ने एक नवंबर की रात बीएचयू करमनवीर बाबा को जाने वाले मार्ग पर छात्रा के संग सामूहिक दुष्कर्म किया था। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों को 31 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार किया था।


आईआईटी बीएचयू केस में शरणदाताओं पर एफआईआर की मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर ने हजरतगंज, लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा और प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बीएचयू स्थित मालवीय प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर आरोपियों को बचाने वाले नेताओं की आत्मा की शुद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर अपराधियों को समर्थन और संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आरोप लगाया क प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में ही आरोपियों के विरुद्ध इतने दिनों तक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान डॉ. बी नाथ, इंदु कुमारी, आरके श्रीवास्तव, सुशील सिंह, कुलदीप बरनवाल, मनोज विश्वकर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें