वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के अंदर कुंभ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिस मंदिर को सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड फोटो के माध्यम से ध्वस्त दिखाया गया, जो भ्रामक, असत्य एवं जनभावनाओं को आहत करने वाला प्रयास था। इस गंभीर मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे भ्रामक एआई जनरेटेड फोटो को प्रसारित करने वाले कुल 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करने के उद्देश्य से सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए 3 दिन की मोहलत दी गई है। निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी क्राइम सरवणन टी., एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा माैजूद रहे। ब्यूरो