फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के पं. राजन मिश्र अस्पताल में खुली अस्थाई पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में डीआरडीओ की ओर से बनाए गए 750 बेड के पं. राजन मिश्र अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से एक अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। चौकी में उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों की तैनाती शिफ्टवार 24 घंटे की होगी। ताकि किसी को भी कोई दिक्कत होती है तो वह तत्काल पुलिस चौकी पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकें। सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने डीआरडीओ अस्पताल का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कि सेना के जवानों के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर टीम भावन से काम करें। निरीक्षण में पुलिस उपायुक्त काशी, अपर पुलिस उपायुक्त काशी, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, लंका इंस्पेक्टर, बीएचयू चीफ प्राक्टर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें