फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti Exam 2024: अभ्यर्थियों के लिए आज और कल चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 17 Feb 2024 09:35 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।

सार

UP Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 17 और 18 को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वाराणसी सिटी-गोरखपुर और बनारस-छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 05129/05130 गोरखपुर-वाराणसी सिटी व 05125/05126 छपरा-बनारस स्पेशल ट्रेन है। 

 

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी 17 व 18 फरवरी गोरखपुर से दोपहर 1.50 बजे खुलेगी, सारनाथ से 7.37 बजे छूटेगी और वाराणसी सिटी रात 8. बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर ट्रेन 17 व 18 फरवरी को वाराणसी सिटी से रात 11.30 बजे छूटेगी और सुबह गोरखपुर 5.30 बजे पहुंचेगी। उधर,

 

05125 छपरा-बनारस 17 फरवरी को छपरा से रात 10.30 बजे खुलेगी और वाराणसी सिटी, कैंट होकर सुबह 5:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 05126 बनारस-छपरा बनारस से 2:30 बजे छूटेगी और रात 9 बजे छपरा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें