फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस की टीम ने चार विकेट से अधिवक्ताओं को हराया, मोहित अग्रवाल ने 20 रन बनाए

विज्ञापन
अधिवक्ता व पुलिस के बीच खेल गए क्रिकेट| संवाद - फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
विज्ञापन
पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द को मजबूत बनाने की पहल के तहत शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला। इस विशेष मुकाबले में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, बनारस सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन की टीमों ने हिस्सा लिया। 15 ओवर के इस मैच में पहले खेलते हुए अधिवक्ताओं की टीम ने 15 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम ने एक ओवर दो गेंद शेष रहते मैच को जीत लिया। मोहित अग्रवाल ने 40 गेंद में 20 रन बनाए। इसके पहले पुलिस टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से दोनों पक्षों के बीच विश्वास, समझ और संवाद पहले से अधिक मजबूत होते हैं। पुलिस–वकील संबंधों में सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि संवाद, विश्वास और बेहतर साझेदारी का संदेश देने वाला माध्यम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें