वाराणसी। पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही। सपा के कई नेताओं को नोटिस जारी कर पाबंद किया है। सपा नेता विष्णु यादव को धारा 149 (सीआरपीसी) की नोटिस दिया है। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के आवास लोहटिया पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम तक हिदायत के साथ पाबंद किया है। सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की रोक लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। अगर पार्टी व नेताओं को परेशान किया जाएगा तो पार्टी सदस्य आंदोलन करेंगे।