फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना: UP में वाराणसी नगर निगम को पहला स्थान, मेयर व नगर आयुक्त ने जनता को समर्पित किया पुरस्कार

Thu, 12 Sep 2024 04:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम स्वनिधि योजना में यूपी में वाराणसी नगर निगम को पहला स्थान मिला है। इसके लिए नगर विकास विभाग के मंत्री ने अपर नगर आयुक्त को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार दिया। जिसे अधिकारियों ने जनता को समर्पित किया। 
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम स्वनिधि योजना के तहत वाराणसी नगर निगम को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की ओर मेगा एंड मिलियन प्लस सिरीज की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने यह पुरस्कार नगर की जनता एवं वेडिंग जोन के लाभार्थियों को समर्पित किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम, वाराणसी एवं डूडा विभाग की ओर से आने वाले दिनों में वेडिंग जोन के लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को सुविधा दिलाने में और बेहतर कार्य किया जाएगा। यह पुरस्कार वाराणसी को विगत कुछ माह पूर्व दिल्ली में प्राप्त हुआ था। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत है। 

इस योजना के तहत लाभार्थियों को बैंक लोन दिए जाने की व्यवस्था है। इसमें 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार का ऋण दिया जाता है। नगर निगम वाराणसी व डूडा विभाग ने अब तक 54498 लोगों को 10 हजार, 22625 लोगों को 20 हजार और 2300 लोगों को 50 हजार का ऋण उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों के परिवार का भी विवरण रखा जाता है। उनके परिवार के सामाजिक व आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। डूडा ने वाराणसी में 51 हजार परिवारों का विवरण तैयार किया है। साथ ही बच्चों की शिक्षा, आधार कार्ड, जीवन ज्योति सुरक्षा योजना, मातृ वंदन योजना, श्रम योगी, जन धन जैसी योजनाओं से परिवारों को लाभान्वित किया जाता है। पुरस्कार लेने डूडा की परियोजना अधिकारी निधि वाजपेयी भी लखनऊ गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें