लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गोद लिया गांव जयापुर अभी भी चर्चा में है। इस बार पीएम मोदी ने जयापुर गांव को एक खत भेजा है। ये पत्र उन्होंने गांव के प्रधान को लिखा है।
प्रधानमंत्री के पहले सांसद आदर्श गांव जयापुर के ग्राम प्रधान नारायण पटेल को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पुत्री को विवाह की शुभकामनाएं दी हैं। ग्राम प्रधान नारायण पटेल की पुत्री माया की शादी सत्रह मई को हुई, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था।
इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान की पुत्री माया और उनके दामाद विजय को जीवन पथ पर सफल होने की शुभकामनाएं भेजी हैं। पत्र में प्रधानमंत्री ने जयापुर के लोगों के साथ बिताए पल को भी याद करते हुए जिक्र किया है। प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश से ग्राम प्रधान के परिवार और ग्राम वासियों में खुशी व्याप्त है।