फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: संगठन की थाह लेने 9 मार्च को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, 44वीं बार पहुंचेंगे काशी

Wed, 06 Mar 2024 10:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit: आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। वे बीएलडब्ल्यू में रात्रि प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।  
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस से लगातार तीसरी बार भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nadrendra Modi) नौ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र के 44वीं दौरे पर आएंगे। साथ ही शनिवार की रात भाजपा संगठन की थाह लेंगे। वे प्रदेश, क्षेत्र, जिला और महानगर के साथ ही पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करके फीडबैक ले सकते हैं। अगले दिन 10 मार्च की सुबह पीएम मोदी (PM Modi) बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ रवाना होंगे। वापसी में बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट के लोकार्पण और जनसभा से पहले नौ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र में रात्रि प्रवास करेंगे। पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम और जनसभाओं के बीच के बाद पीएम शनिवार की रात वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से ही बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वाराणसी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। संगठन की तरफ से पीएम के सामने चुनाव की तैयारियों की पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी।

पिछले दो चुनावों में बूथ स्तर पर मिले मतों और इसे बढ़ाने की कार्ययोजना बताई जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी भी अपने तीसरे चुनाव की रणनीति पर पदाधिकारियों से मंथन करेंगे। फिलहाल, पीएम मोदी के वाराणसी आगमन की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी की वाराणसी में ट्रांजिट दौरे की सूचना है। पश्चिम बंगाल से वे वाराणसी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन हेलिकॉप्टर से आजमगढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें