फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 'हनुमान जी के जीवन और शिक्षाओं से संदेश मिलता है...', PM ने भेजा शुभकामना पत्र; लिखा बहुत कुछ

Wed, 01 May 2024 04:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व विख्यात संकट मोचन संगीत समारोह के लिए अपनी शुभेच्छा दी है। साथ ही कलाकारों की प्रस्तुति की भी सराहना की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकटमोचन संगीत समारोह के 101वें वर्ष के आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना संदेश भेजा है। प्रधानमंत्री ने मेल के जरिये भेजे गए संदेश में आयोजकों और कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


पीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि वाराणसी के संकट मोचन मंदिर परिसर में श्री हनुमत जयंती कार्यक्रम और इस उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्री संकट मोचन संगीत समारोह के आयोजन बारे में जानकर प्रसन्नता हुई।

प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त भगवान हनुमान हमारी आस्था के प्रतीक हैं। उनके जीवन और शिक्षाओं से यह संदेश मिलता है कि लक्ष्य कितने भी बड़े हों, आत्मबल, संयम और सत्य के मार्ग पर चलते हुए हम जीवन में अनेक सफलताएं हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


केसरी नंदन की कृपा से सभी देशवासियों का जीवन बल, बुद्धि और विद्या से सदा परिपूर्ण रहे, यही कामना है। यह जानना सुखद है कि अध्यात्म व ज्ञान की पावन भूमि वाराणसी में श्री संकट मोचन संगीत समारोह का यह 101वां वर्ष है। अपनी एक सदी की गौरवपूर्ण यात्रा में इस समारोह ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हुए हमारी महान परंपरा को निरंतर सुदृढ़ किया है।

इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयास सराहनीय हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जन-जन को जोड़ने में यह आयोजन अहम् सिद्ध होगा। संगीत समारोह में देश-विदेश से भाग ले रहे सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं व आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें