फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in varanasi: पीएम मोदी के आने से पहले वाहन जनसभा स्थल तक ले जाने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 24 Mar 2023 12:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर मुख्य गेट के आसपास सड़क पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सभा स्थल पर आए हुए लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से सड़क पर ही खड़ी कर चले गए।
विज्ञापन
PM Modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर मुख्य गेट के आसपास सड़क पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सभा स्थल पर आए हुए लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से सड़क पर ही खड़ी कर चले गए। संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से कई नेता, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी गुजरे। वहीं कार और बाइक से अंदर जाने को लेकर भी कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। दरअसल, सभा स्थल पर लोगों को केवल पैदल जाने की अनुमति है, लेकिन कई नेता और उनके समर्थक अपने वाहन पर सवार होकर अंदर जाने की बात को लेकर गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें