फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम ने दी चंद्रावती घाट और कादीपुर आरओबी की सौगात, क्षेत्र में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जैन तीर्थस्थल चंद्रावती में नवनिर्मित भव्य गंगा घाट और बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर स्थित कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर, भगवान चंद्रप्रभु की जन्मस्थली होने के कारण चंद्रावती का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। यहां करीब 17.07 करोड़ रुपये की लागत से 200 मीटर लंबा गंगा घाट तैयार किया गया है। इस घाट के निर्माण से अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास इस आरओबी के शुरू होने से स्थानीय लोगों को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इन परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से चौबेपुर क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति प्राप्त होगी। लोकार्पण के अवसर पर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। कैथी निवासी उपेंद्र दुबे, धौरहरा के जय प्रकाश पांडेय, कादीपुर के अजीत सिंह, डॉ. वीर बहादुर सिंह और चौबेपुर के दीपू सेठ ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें