फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : शिव साधक स्वामी शिवशंकर चैतन्य का निधन, पीएम-सीएम समेत संतों ने जताया शोक

Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: काशी के विद्वानों ने कहा कि उनके निधन से साधना जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। 
विज्ञापन
स्वामी शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के शिव साधक स्वामी शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज (108) का रविवार की शाम को निधन हो गया। उन्होंने लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। मणिकर्णिका घाट के सामने उन्हें गंगा में जलसमाधि दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत काशी के संत, विद्वत समाज और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास से जुड़े सदस्यों व श्रद्धालुओं ने शोक जताया। काशी के विद्वानों ने कहा कि उनके निधन से साधना जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ जी के परम भक्त, स्वामी शिवशंकर चैतन्य भारती को उनके अनुयायी भगवान विश्वनाथ के चलते-फिरते स्वरुप के रूप में मानते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें