फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM-KISAN 13th Installment: वाराणसी में 2.22 लाख किसानों को मिलेगी 13वीं किस्त, 40 हजार किसान योजना से वंचित

Mon, 27 Feb 2023 11:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिले 2.22 लाख से ज्यादा किसानों को बैंक खातों में सम्मान निधि की 13वीं किस्त भेजेंगे। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिले 2.22 लाख से ज्यादा किसानों को बैंक खातों में सम्मान निधि की 13वीं किस्त भेजेंगे। इससे किसान उत्साहित हैं। हालांकि, 40 हजार और किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं हो सका है। अगर बैंक खाता लिंक होता तो 2.62 लाख से ज्यादा किसानों को सम्मान निधि मिल सकती थी। उप निदेशक कृषि अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


बलिया में 1.5 लाख किसान हो सकते हैं किस्त से वंचित
बलिया जिले के 3.07 लाख किसानों ने केवाईसी सत्यापन कराया है। इसके अलवा 1.5 लाख किसानों ने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में इनकी किस्त अटक सकती है। किसानों की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआथ की थी।

योजना से किसानों को लाभान्वित करते हुए सरकार एक वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये उनके खातों में भेजती है। योजना के तहत जिले में 4.53 लाख किसानों को यह लाभ दिया जा चुका है और अब तक कुल 12 किस्तें जारी हो चुकी हैं। करीब पांच माह पहले सम्मान निधि पाने वाले किसानों के ई-केवाईसी व भूलेख संबंधी अभिलेखों का सत्यापन कर पूरा ब्योरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से किसानों के खतौनी आदि सत्यापन करते हुए लैंड सीडिंग की गई। इसमें 18 हजार किसान भूमिहीन मिले जो भूमि नहीं होने के बावजूद किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। इसके अलावा पांच हजार किसान मृतक भी मिले थे। कुल 3.07 लाख किसानों का डाटा अपडेट हो चुका है लेकिन 1.5 लाख किसानों ने अबतक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि ऐसे में इन किसानों की किस्त पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें