फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षत्रिय धर्म संसद काशी की कोर ग्रुप की हुई बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लाए गए विधेयक की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस विधेयक का विरोध होगा। छात्रों व युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि यह विधेयक बिना आम राय, बिना व्यापक विमर्श और बिना छात्रों-शिक्षकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों से परामर्श के लाया गया है। विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की गई। बैठक में रणविजय सिंह, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, दृग्बिंदु मणि सिंह, ठाकुर कुश प्रताप सिंह, डॉ. संजय सिंह गौतम, अरुण कुमार सिंह, राम विजय सिंह, अंबिका सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें