वाराणसी। सिगरा के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें 30 टीमों के करीब 350 खिलाड़ी खेले। अंडर-14 वर्ग में सिगरा स्टेडियम की टीम ने बीएलडब्ल्यू एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में रोहनिया सनबीम ने सिगरा स्टेडियम को पराजित किया। वहीं, अंडर-20 वर्ग में बीएचयू की टीम ने सिगरा स्टेडियम को सीधे सेटों में हराकर खिताब जीता। समापन समारोह में डॉ. आरके ओझा और प्रमुख समाजसेवी राज यादव मुख्य अतिथि रहे। पुरस्कार वितरण डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. जेएस राय, गुड्डू सिंह और पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा ने किया। ब्यूरो