उत्तर प्रदेश की रिंग टेनिस टीम ने शनिवार शाम राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह सफलता यूपी की टीम ने वाराणसी के खिलाड़ियों के बदौलत राजस्थान की टीम पर मिली जीत से हासिल की। मनीषा रानी ने बताया कि सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना व उड़ीसा ने अपने अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह चैंपियनशिप में राजस्थान के करौली स्टेडियम में 26 नवंबर से चल रही है। 29 नवंबर को सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा सब जूनियर वर्ग का फाइनल भी खेला जाएगा।