फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पौधरोपण से ही होगा पर्यावरण संतुलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन इको मूवमेंट सोसाइटी की ओर से लंका स्थित माधव मार्केट के उद्यान में मंगलवार को हेमंत ऋतु और वनस्पति संरक्षण की प्रासंगिकता विषयक लघु विचार सभा एवं पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए गए। सदस्यों ने पौधों के रखरखाव का भी निरीक्षण करते हुए क्षेत्रीय नागरिकों को जागरूक किया। विचार सभा में सोसाइटी के संस्थापक सचिव वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में पौधरोपण ही पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस अवसर पर पौधे भी वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन सरोज भाटिया, संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। इस दौरान के के त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी, आदर्श केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें