अयोध्या में होने जा रही राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पिंडरा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के विद्यार्थी जूडो और योगा में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह अयोध्या में 9 से 11 मार्च के बीच होगा। इसमें योग प्रतिस्पर्धा के बालिका वर्ग से सुनैना (कप्तान) गरिमा, प्रीति, वर्षा, शिवानी, आंचल, जबकि बालक वर्ग से अनुराग (कप्तान) सूरज, रवि, अजय, आयुष और सूरज के साथ 25 किलोग्राम भार वर्ग के राहुल जूडो में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक और योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि योग और जूडो की टीमें रविवार को रवाना हुईं।