फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाजियों खाना नहीं बनाना होगा, सभी को लगवानी होगी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया के गाइडलाइन के अनुसार इस बार जिले से दो हज ट्रेनर मोहम्मद इमरान और सलमान खान का चयन किया गया। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से मुंबई में आयोजित 10 और 11 जनवरी को हज ट्रेनर की ट्रेनिंग लेकर लौटे उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के महासचिव हाजी मोहम्मद इमरान मास्टर हज ट्रेनर ने बताया कि इस बार हज के दौरान सभी हाजियों को खाना बनाने पर खास पाबंदी रहेगी। इस बार उनको होटल या सऊदी सरकार की ओर से जारी संस्था से ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका खर्च हाजी को देना होगा। इस बार सभी हाजी को स्मार्ट घड़ी दी जाएगी। मेडिकल को लेकर सभी हाजियों का फिर से मेडिकल कराया जाएगा। जो अनफिट होगा उसका हज सफर रद्द किया जाएगा क्योंकि सऊदी एयरपोर्ट पहुंचने पर सऊदी सरकार की ओर से फिर मेडिकल कराया जाएगा जो अनफिट होगा, उस यात्री को एयरपोर्ट से ही वापस अपने वतन भेजा जाएगा। इस बार कोविड वैक्सीन को सभी हाजी को लगाना जरूरी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें