स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ी गई पशु तस्करों की पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
मवेशी लदे एक पिकअप ने रविवार देर रात वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के पंचायती कुंआ तिराहे के पास बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला। लोगों ने मालवाहक के अंदर देखा तो उसमें दर्जनों मवेशियों को बांध कर रखा गया था।
सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया और चालक भोलू कुमार निवासी भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार को मामूली रूप से चोटें आई थी, जो कि घटना के बाद चला गया। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।