फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मवेशियों से लदे पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2022 03:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के आदमपुर  क्षेत्र के पंचायती कुंआ तिराहे के पास बीती रात मवेशियों से लदे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ी गई पशु तस्करों की पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवेशी लदे एक पिकअप ने रविवार देर रात वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के पंचायती कुंआ तिराहे के पास बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला। लोगों ने मालवाहक के अंदर देखा तो उसमें दर्जनों मवेशियों को बांध कर रखा गया था।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया और  चालक भोलू कुमार निवासी भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार को मामूली रूप से चोटें आई थी, जो कि घटना के बाद चला गया। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें