वाराणसी। प्रदेशीय विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता के बिल का भुगतान नही होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर शुक्रवार को शारीरिक शिक्षकों ने धरना दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी को वार्ता के लिए बुलाया। आश्वस्त किया कि आज ही शूटिंग प्रतियोगिता के बिल पर हस्ताक्षर किया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पटल सहायक को फोन कर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। संयुक्त शिक्षा निदेशक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर विवेक सिंह, डॉ. उमेश सिंह, आलोक, भारत सिंह, अवधेश पांडेय मौजूद रहे। संवाद