फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के डिब्बे के साथ इंस्पेक्टर चौक की फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक फोटो तेजी से वायरल हुई। फोटो में मास्क लगाए इंस्पेक्टर चौक आशुतोष तिवारी के सामने टेबल पर मिठाइयों के डिब्बे रखे हुए थे। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि लॉकडाउन में इंस्पेक्टर चौक को मिठाइयों के डिब्बे कौन दे गया। मामला उच्चाधिकारियों की भी जानकारी में आया तो सुगबुगाहट शुरू हुई कि आखिरकार इंस्पेक्टर चौक के पास मिठाइयों का डिब्बा कहां से पहुंचा। इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध प्रीती त्रिपाठी ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी मिली है। फिलहाल इंस्पेक्टर अदालती कामकाज से जिले से बाहर हैं। उनके वापस आते ही इस संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें