महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 30 जनवरी तक होंगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि एमए समाजशास्त्र की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 से 27, पत्रकारिता एवं जनसंचार की 16 से 29 जनवरी तक, एमए हिंदी की 17 से 27 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। एमए इतिहास एवं एमए इतिहास (आर्कियोलॉजी) की परीक्षाएं 19 से 29 जनवरी तक और एमए दर्शनशास्त्र व एमए योग की परीक्षाएं 22 से 30 जनवरी तक होंगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।