फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिन और चलेगी पीजी की प्रवेश परीक्षा, एनटीए की ओर से मई में सीयूईटी यूजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू और इससे जुड़े कॉलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर चल रही प्रवेश परीक्षा में अब केवल तीन दिन बचे हैं। एनटीए की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार 6 मार्च से शुरू प्रवेश परीक्षा अब केवल 24-25 और 27 मार्च तक चलेगी। ऐसे में स्नातक में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से 11 से 31 मई तक यूजी की परीक्षा कराने की प्रस्तावित तिथि जारी की गई है। बीएचयू समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए को जिम्मेदारी दी गई है। बीएचयू में जहां स्नातक में करीब 11 हजार सीटें हैं। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर और उससे जुड़े महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की 10 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। एनटीए की ओर से स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी इसी महीने 6 मार्च से चल रही है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट एनटीए की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराया जा रहा है। अब पीजी में 24, 25 और 27 मार्च की परीक्षाएं बची हैं। बीएचयू में एनटीए की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा परिणाम के बाद काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीय प्रवेश समिति भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें