वाराणसी। बेनियाबाग के पास महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगे टेंट को हटाने का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। कहा कि अभी लोग आ रहे हैं और कुछ लोग वहां मौजूद थे। टेंट हटाने वाले कहने लगे कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है। पांच फरवरी तक टेंट लगाने को कहा गया था। अब मियाद खत्म हो गई तो हटवाया जा रहा है। ब्यूरो