गाजीपुर। सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल बृहस्पतिवार को दोपहर तक चला। इसको लेकर बेहतर मौसम की आस लगाए बैठे लोग संशकित होते नजर आए। दोपहर बाद पूरी तरह से खिली हुई धूप नजर आई। दोपहर बाद शुरू हुआ यह क्रम शाम तक बना रहा। बारिश के बाद अगले दिन लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया। दोपहर बाद से शाम तक कई घंटों तक लगातार धूप होने के कारण नगर की कीचड़युक्त सड़कें भी सूख गईं।