फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक गांव, एक विद्यालय, एक शिक्षक और एक ब्लैक बोर्ड अभियान से जुड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय केंद्रीय योजना के तहत एकल अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मारवाड़ी भवन लक्सा में हुआ। इसमें देशभर से प्रभाग स्तर के 65 वरिष्ठ कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। एकल विद्यालय के तहत एक गांव, एक विद्यालय, एक शिक्षक, और एक ब्लैक बोर्ड पर जोर दिया। इसके जरिए संचालित शैक्षिक व सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने अभियान की शुरुआत की। अभियान के केंद्रीय पदाधिकारी, ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश के पालक अधिकारी दयाशंकर मिश्र, सर्वेश अग्रवाल, विवेक कुमार, जगदीश झुनझुनवाला, बलराम दास, संजीव टकसाली, श्याम सुंदर प्रसाद के अलावा नगर संगठन के दानदाताओं एवं संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश के पालक अधिकारी नीरज ठाकुर, प्रभाग प्रमुख ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें