फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर पहुंचा मोर, भीड़ देख दुकान में छिपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर बुधवार को अचानक एक मोर उड़ते हुए आकर गिर पड़ा। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को देखकर मोर डर गया और एक सब्जी विक्रेता की दुकान में जाकर छिप गया। विक्रेता ने दशाश्वमेध चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मोर को अपनी साथ ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वन क्षेत्र और गंगा पार मोर का होना सामान्य है, लेकिन दशाश्वमेध घाट पर पहली बार मोर दिखा। जिसकी वजह से लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया की गंगा पार काफी संख्या में मोर रहते हैं। वहीं से यह मोर आया है। उसे टीकरी स्थित नर्सरी में रखा गया है। पशु चिकित्सक से जांच कराई जाएगी। दो दिन तक उपचार के बाद सुधार होने पर उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें