फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौड़ी हो रही सड़कों के किनारे नालियों पर बनेंगे पाथवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा और सुविधा के चलते लोक निर्माण विभाग ने लिया निर्णय, पैदल चलने वालों को होगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शहर में चौड़ी की जा रही सड़कों के किनारे ऊंची नालियां बनाई जा रही हैं। इन नालियों के ऊपर पाथ-वे बनाया जाएगा। यह निर्णय सुरक्षा और सुविधा को देख लिया गया है, ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो।
मोहनसराय से लहरतारा तक सिक्सलेन, पांडेयपुर से रिंग रोड तक फोरलेन, आशापुर से संदहा तक फोर लेन, लहरतारा, बीएचयू, रविंद्रपुरी फोरलेन, पड़ाव से टेंगरा मोड़ तक फोरलेन का काम चल रहा है। इन सड़कों को साल के अंत तक हर हाल में पूरा करने की कोशिश है। सड़क के दोनों तरफ नाली बनाने का निर्णय लिया गया है। कुछ स्थानों पर काम शुरू कर दिया गया है। सड़क के समतल नालियों में जगह-जगह होल किए जाएंगे, ताकि बारिश का पानी सड़क पर एकत्र न होकर नालियों में चला जाए। नालियों पर बने ढक्कन को भी इसी आशय से रखा जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर सफाई कराई जा सके। इन नालियों की वजह सड़क की कटान भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़कों के किनारे नालियां बनाई जा रही हैं। यह निर्णय सुरक्षा और सुविधा को देख लिया गया है। नालियों के ऊपर पाथवे होगा। पैदल चलने वाले सुरक्षित रहेंगे। - केकेे सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें