फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छठ पर समय से नहीं लौट पाए यात्री, 12 उड़ानें लेट, एक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छठ महापर्व पर घर लौटने वालों की होड़ है। लोग जैसे तैसे घर वापसी कर रहे हैं। विमानों से लेकर ट्रेनों तक सीटें न होने के कारण लोग परेशान हैं। उसमें भी विमानों से लौटने वालों को देरी से एयरपोर्ट पहुंचना पड़ रहा है। शनिवार को 12 उड़ानें देरी से आईं और गईं। जबकि एक निरस्त रही। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान निरस्त रही। हालांकि, इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। वहीं, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 18 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 26 मिनट, चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई 20 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 18 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई 28 मिनट और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 40 मिनट की देरी से आयी और प्रस्थान की। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों और मौसम के कारण विमान देर से पहुंचे। इसलिए देरी से प्रस्थान किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें