बाबतपुर। गुवाहाटी से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। यात्री को सांस लेने में समस्या हो रही थी। ऐेसे में पायलट में नजदीकी एटीसी से संपर्क साधकर मंगलवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। जिसके बाद यात्री को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6138 में उरव नायक नामक यात्री की अचानक सांस फूलने लगी। इसका पता चलते ही विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोविड को लेकर सभी यात्री अनहोनी जताने लगे। इसी बीच पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों से मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। विमान से उतारने के बाद यात्री को सीधे बाबतपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भेजा गया। जहां चिकित्सकों के इनकार पर यात्री को शहर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसके बाद विमान शाम 5.40 बजे एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरा।