वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 15 जून को यात्री सुविधा दिवस मनाया जाएगा। पहले 9 जून को इस दिवस का आयोजन होना था। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने यात्री सुविधा दिवस पर होने वाले सभी आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिन एयरपोर्ट पर काम करने वाली महिला कर्मियों और कुछ हाउसकीपिंग स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि यात्री सुविधा दिवस देश के सभी एयरपोर्ट पर मनाया जाएगा। इस विशेष दिवस पर कई कार्यक्रम अलग-अलग टीमों की ओर से आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो