वाराणसी। श्री आनंदम धाम पीठ, वृंदावन की ओर से भाजपा नेता पंकज चौबे को पूर्वांचल क्षेत्र के भूमि, भवन एवं संपत्ति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह दायित्व पीठ के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से सौंपा गया है। पंकज पूर्वांचल में भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े कार्यों की योजना, व्यवस्था और नियमित समन्वय सुनिश्चित करेंगे। उन्हें सनातन कार्य के लिए समाज के लोगों से समन्वय स्थापित करना होगा। सेवकों और सहयोगियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यों को समयबद्ध पूरा कराना भी उनका दायित्व है। पंकज चौबे ने कहा कि सद्गुरुदेव ने जिस विश्वास और आशीर्वाद के साथ यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना मेरा दायित्व है। संवाद