फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में विसर्जित होंगी पंडित राजन मिश्र की अस्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पद्मभूषण स्वर्गीय पंडित राजन मिश्र की अस्थियां काशी में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। 30 अप्रैल को सुबह नौ बजे दिल्ली से उनके कबीरचौरा स्थित आवास पर अस्थि कलश पहुंचेगा। आवास पर कुछ देर के लिए अंतिम दर्शन हेतु भी रखा जाएगा। जिसके बाद अस्थियां विसर्जित होंगी। दिल्ली से उनके छोटे भाई पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र और पं. राजन के छोटे पुत्र रजनीश मिश्रा कलश लेकर आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद हृदयाघात से पंडित राजन मिश्र का दिल्ली में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें