फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर को मनेगी महामना जयंती

Thu, 24 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस महान विभूति के वंदन और अभिनंदन की तैयारियां जोरों पर हैं। बीएचयू में गुरुवार से तीन दिनी सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत होगी। विद्यार्थी महामना को नमन करने की अपनी-अपनी भावनाओं को आकार देने में जुटे हैं।  दृश्य कला संकाय के छात्र पंकज वर्मा, अविनाश और शिवम विश्वकर्मा 26 फीट लंबे और 20 फीट चौड़ा महामना का पोट्रेट बना रहे हैं। गेरू, रामरज, खड़िया से यह पोट्रेट तैयार कर छात्रों का प्रयास प्रकृति और गऊ से मालवीय जी के प्रेम को दर्शाने की है। इस बीच, सिंहद्वार से प्रोजेक्टिव सोसाइटी के तत्वावधान में बच्चों ने ‘महामना संस्मरण’ रैली निकाली। महामना के वेश्ा में सजे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें