फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महीने भर से पंचायत सचिवालय की बिजली गुल, लाभार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के तरयां के ग्राम पंचायत सचिवालय की बिजली एक महीने से बंद है। आय-जाति, जन्म मृत्यु, प्रमाण पत्र, खतौनी प्राप्त करने व वृद्धा, विधवा व पेंशन के फॉर्म भरवाने वाले लाभार्थी लौट रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव रमाशंकर ने बताया कि महीने भर पहले चली तेज हवा से 11000 वोल्ट हाइटेंशन लाइन के तार पर पेड़ की डाल गिरने से 6 पोल टूट गए। पंचायत सचिवालय, सार्वजनिक शौचालय, सिंचाई का नलकूप व कई घरों की बत्ती भी गुल है। एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि शीघ्र ही इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें