फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sun, 19 Dec 2021 08:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सेवापुरी के देईपुर और चिरईगांव विकास खंड के सरैयां नंबर दो में होगा मतदान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी ज़िले के सेवापुरी/चिरईगांव में स्थानीय विकास खंड के देईपुर ग्राम पंचायत का उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रविवार को दोपहर बाद मतदान केंद्र पर पहुंच गईं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। ग्राम प्रधान सतनारायण राम के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। यहां ग्राम प्रधान पद पर सात प्रत्याशी मैदान में हैं। एआरओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

उधर, चिरईगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत सरैयां नंबर दो में ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी चिरईगांव हवलदार सिंह ने बताया कि ग्रामपंचायत सरैयां नं दो में ग्रामप्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालय पर ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें