फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पाल समाज निकालेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर 31 मई को पाल समाज पेट्रोल-डीजल का खर्च कम करने का संकल्प लेगा। पाल विकास समिति के संस्थापक भइया लाल पाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बताया कि देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से कहा है कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। सोने व चांदी के आभूषण कम खरीदें। इसी के तहत पाल समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के दिन 31 मई को पाल समाज की ओर से चांदपुर चौराहा से जुलूस निकाला जाएगा जो काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा। इस मौके पर गणेश पाल, मुन्ना पाल, महेंद पाल, नरेंद्र पाल, राजकुमार संतोष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें