फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेड़ की टहनी काटने के दौरान नीचे गिरा पेंटर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पटहारी टोला मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह गूलर के पेड़ की टहनी काटने के दौरान नीचे गिरने से 56 साल के शैलू कन्नौजिया की मौत हो गई। परिजनों ने रामनगर थाने की पुलिस को सूचना दिए बगैर अंत्येष्टि कर दी। रामनगर थाना क्षेत्र में शैलू के घर के बगल में गूलर का पेड़ है। उसकी एक टहनी शैलू के घर की तरफ लटकने के कारण उसे दिक्कत हो रही थी। पेड़ के मालिक से अनुमति लेने के बाद शैलू टहनी छांट रहा था। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल शैलू को परिजन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पेंटर का काम करने वाले शैलू कन्नौजिया के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी बाकी है। शैलू की मौत के बाद उसकी पत्नी बीना देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें