पद्मभूषण स्वर्गीय पंडित राजन मिश्र का अस्थि कलश काशी गंगा में विसर्जित किया जाएगा। पंडित मिश्र का अस्थि कलश 30 अप्रैल को दोपहर को उनके वाराणसी के कबीरचौरा स्थित आवास पर दिल्ली से आएगा। उनके अस्थि कलश को कुछ देर उनके आवास पर अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा तत्पश्चात उनके अस्थि कलश को मां गंगा में विसर्जित करने के लिए ले जाया जाएगा । दिल्ली से उनके अस्थि कलश को लेकर उनके छोटे भाई पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र और उनके छोटे पुत्र रजनीश मिश्रा आ रहे हैं। बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने के हृदयाघात से पंडित राजन मिश्र का दिल्ली में निधन हो गया था।