वाराणसी में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन जारी है। रविवार सुबह दूसरी जीवनरक्षक ऑक्सीजन एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दो कंटेनर से लेकर पूर्वोतर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन पर पहुंची। यहां रेल अधिकारियों व जिला प्रशासन की मौजूदगी में दोनों कंटेनरों को खाली कराया गया। छोटे व बड़े टैंकरों के माध्यम से लिक्विड ऑक्सीजन लोड कर विभिन्न जिलों के ऑक्सीजन प्लांटों को भिजवाया गया।