फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर ब्लैक में बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन सिलिंडर 10 हजार में ब्लैक करने का आरोप लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती कटैला गांव निवासी एक मरीज ने बताया कि वह बीते 27 अप्रैल से भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी है। काफी कोशिश के बाद भी अस्पताल की ओर से उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पाया। ऐसे में वे महंगे दाम ब्लैक में ऑक्सीजन सिलिंडर मंगाने को विवश हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बाहर से 10 हजार रुपये देकर सिलिंडर भरवा रहे हैं। अब तक पांच सिलेंडर भरवा चुके हैं। प्रतिदिन एक सिलेंडर ऑक्सीजन खर्च हो रहा है। अब तक अस्पताल ने एक भी सिलेंडर मुहैया नहीं कराया है। जान बचाने की विवशता है। ऐसे में स्वंय सिलिंडर का इंतजाम करना पड़ रहा है। मेडिकल वार्ड में भर्ती बारा गांव के अख्तर हुसैन (65) ने बताया कि जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ खड़ा करने के बाद ग्रामसभा के लोगों ने अपने स्तर से आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई। देवकठियां ग्रामसभा निवासी गुड्डू गुप्ता (45) अपने निजी आक्सीजन सिलिंडर के भरोसे मेडिकल वार्ड में पिछले 29 अप्रैल से भर्ती हैं। बताया कि वह बढुआ गोदाम से इस सिलिंडर को 350 रुपये में रिफिल करवाते हैं, लेकिन आने-जाने में दो हजार रुपये किराया लग जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें